{"_id":"5f8f37ee8ebc3e9b89790a29","slug":"a-young-man-became-a-fireball-in-a-suspicious-condition-serious-kaushambi-news-ald2895144138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में आग का गोला बना युवक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में आग का गोला बना युवक, गंभीर
विज्ञापन
कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में सोमवार रात संदिग्ध हालत में एक युवक झुलस गया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में युवक ने अपनी प्रेमिका के रिश्तेदारों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंझनपुर कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख पुत्र फैयाज सोमवार की रात रहस्यमय हालत में आग से जलने लगा। लपटों से घिरे शाहरुख की चीखपुकार सुनकर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को खबर देने के साथ ही शाहरुख को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक शाहरुख करीब 40 फीसदी जल चुका था।
अस्पताल पहुंची पुलिस को शाहरुख ने बताया कि वह देर रात कस्बे में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आई प्रेमिका से मिलने गया था। इससे नाराज होकर प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहीं, कथित प्रेमिका के रिश्तेदारों का कहना है वह लोग अपने घर में सो रहे थे। घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ये सही है कि युवक उनकी प्रयागराज में रहने वाले रिश्तेदार की नाबालिग लड़की को जबरिया फोन कर शादी का दबाव बना रहा है। मामले की शिकायत प्रयागराज के अतरसुइया थाने में कई दिन पहले की जा चुकी है। इसकी जानकारी होने पर युवक उन्हें फ़साने के लिए खुद साजिश रच रहा है। मामले में सदर कोतवाल मनीष पांडेय का कहना है कि प्रकरण की जांच की रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।