{"_id":"6924b54f5a75f3c79f0267a5","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-95000-in-the-name-of-getting-a-lease-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132767-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पट्टा कराने के नाम पर महिला से 95 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पट्टा कराने के नाम पर महिला से 95 हजार की ठगी
Tue, 25 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ाधाम के ग्राम सुखधारनपुर किठांव में पट्टा कराने के नाम पर एक महिला से युवक ने 95 हजार की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक, सुखधारनपुर किठांवा निवासी रीता देवी ने बताया कि वह और उनकी चाची सास फूलमती बीते दो वर्षों से गांव की बंजर भूमि पर छप्पर डालकर रह रही हैं। गांव के आदर्श पुत्र रामबचन ने उनसे कहा कि अधिकारियों से मिलकर वह भूमि पर उनका पट्टा करा देगा। इसके लिए आदर्श ने 70-70 हजार रुपये की मांग की।
आरोप है कि रीता ने अपने खाते से 40 व 20 हजार रुपये सास के खाते से निकालकर दे दिया। इसके अलावा पति और अन्य परिजनों ने उधार लेकर भी बाकी के 95 हजार रुपये जुटाकर दे दिया। आरोप है कि महीनों बाद भी जब पट्टा नहीं हुआ तो महिला ने अपने रुपये वापस मांगा। इस पर आदर्श ने दोनों से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उनको भगा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच कड़ाधाम के अजय पंडा ने भी 23-23 हजार रुपये लेकर काम कराने की बात कई लेकिन, वह भी रुपये लेकर काम नहीं करा सका। अब रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस ने आदर्श व अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।