{"_id":"67eaee2936a2d88d8708f92b","slug":"a-woman-troubled-by-illness-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-freight-train-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123698-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीमारी से परेशान महिला ने मालगाड़ी से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीमारी से परेशान महिला ने मालगाड़ी से कटकर दी जान
Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ो गांव के समीप सोमवार सुबह एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बीमारी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
भड़ेहरी गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि उनकी पत्नी कुवारी देवी (55) की काफी दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। तमाम इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिलने से वह काफी परेशान रहती थी। रविवार शाम वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल रहा था।
इसी बीच हिसामपुर माढों गांव के सामने डीएफसी लाइन पर एक महिला का शव पड़ा होने की खबर सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कुवारी देवी के रूप में कर परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने बीमारी से परेशान होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --