{"_id":"68f93352c714b833ef0149e8","slug":"a-trolley-loaded-with-putty-overturned-after-going-out-of-control-driver-and-helper-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131623-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पलटा पुट्टी लदा ट्राॅला, चालक व खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पलटा पुट्टी लदा ट्राॅला, चालक व खलासी घायल
Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर धमावां गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलटा ट्राला। संवाद
सिराथू-धाता मार्ग पर रामपुर धमावां गांव के पास मंगलवार की शाम पुट्टी लदा एक ट्राॅला अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमंधा गांव निवासी चालक अनिल कुमार मंगलवार को मध्य प्रदेश के कटनी से पुट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर धमावां गांव के समीप पहुंचा, अचानक ओवरटेक करने के प्रयास में ट्राॅला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में चालक अनिल कुमार और खलासी बल्लू केबिन में फंस गए।
स्थानीय लोगों ने कांच तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। ट्राॅला पलटने से मार्ग पर कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।