{"_id":"6a763f5701c05fc52a071041","slug":"a-trial-by-fire-on-the-way-to-school-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-146009-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल की राह में अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल की राह में अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
अंश कुमार छात्र कक्षा आठ
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड-4 स्थित कंपोजिट विद्यालय हौलीपर तक पहुंचना बच्चों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। स्कूल तक जाने वाला रास्ता कीचड़ से सना है। फिसलन और गंदा पानी मुसीबत दोगुनी कर देता है। कभी-कभार तो बच्चे फिसलन से गिर भी जाते हैं। उन्हें रोजाना इस मुश्किल भरे सफर को पार कर स्कूल पहुंचना होता है लेकिन उनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।
1200 आबादी वाले इस वार्ड का यह रास्ता कई सालों से बदहाल है। बीते साल तत्कालीन डीएम तक रास्ते की बदहाली की शिकायत पहुंची थी। उन्होंने निरीक्षण कर रास्ते को तत्काल बनवाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके न तो रास्ता बना न ही कोई खोज-खबर लेने आया। अब तो वार्ड के लोगों को कीचड़ से सने रास्ते से होकर गुजरने की आदत सी हो गई। स्कूली बच्चों के साथ बड़ी आबादी को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते के किनारे स्थित तालाब के पानी की निकासी नहीं होने से पूरे मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। गंदगी और बदबू से चलना दूभर है। गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
सभासद रत्नेश सोनकर ने बताया कि बोर्ड बैठक में नाली और सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव रखा जा चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका।
बोले लोग
- नगर पंचायत बनने के बाद भी रास्ते की हालत गांव से बदतर है। आए दिन बच्चे कीचड़ और गंदे पानी में फिसलकर गिरते हैं। कई बार कहने के बाद भी रोड नहीं बनाई गई। - दिलीप पासवान, स्थानीय निवासी
- तालाब का पानी सड़क पर भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। अफसरों को सड़क बनवानी चाहिए ताकि आवागमन सुलभ हो सके।
- मूलचंद्र सोनकर, स्थानीय निवासी
स्कूल जाने के रास्ते में कीचड़ व पानी भरा होने से फिसलकर गिरने से चोट लगने के साथ ड्रेस भी गंदा हो जाता है। वैकल्पिक मार्ग पर भी गंदगी फैली हुई है। आवागमन में दिक्कत होती है। - अंश कुमार छात्र कक्षा आठ
-- --
वर्जन
वार्ड के सभासद की ओर से रास्ते के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर रास्ते का निर्माण कार्य होगा। - दिनेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिराथू