{"_id":"686eccc3d7fc92042b0e51e0","slug":"a-trailer-collided-with-a-dcm-causing-a-traffic-jam-on-the-highway-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127754-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्राला ने डीसीएम में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्राला ने डीसीएम में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम
Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में डीसीएम-ट्राला की भिड़ंत के बाद हाईवे पर लगा जाम-संवाद
कस्बे में बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने में अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे ट्राला ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद आई पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत कर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराते हुए यातायात बहाल कराया।
बुधवार सुबह कानपुर की ओर से प्रयागराज जा रहा डीसीएम जैसे ही सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के नवीन मंडी के पास पहुंचा, तभी टांडा की तरफ से आ रहा बाइक सवार हाईवे क्राॅस करने लगा। इस पर डीसीएम चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर डीसीएम से भिड़ गया। हाईवे पर बीच सड़क हुए हादसे से जाम लग गया। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
सूचना के बाद आई अजुहा चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान घंटे भर तक हाईवे की कानपुर- प्रयागराज लेन पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
-- -- -- --
डिवाइडर तोड़कर सर्विस लेन पर पलटा ट्रेलर, ड्राइवर जख्मी
कोखराज के समीप स्थित होटल के सामने बुधवार सुबह कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस लेन पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही हाईवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क किनारे कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा।