{"_id":"6994bb5a21b3c0449a09cc2d","slug":"a-tanker-carrying-crude-oil-overturned-and-caught-fire-injuring-the-driver-and-operator-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-136730-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कौशांबी में कच्चा तेल लदा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, दो घंटे में नियंत्रण; चालक-परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कौशांबी में कच्चा तेल लदा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, दो घंटे में नियंत्रण; चालक-परिचालक घायल
Wed, 18 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
तेल से लदा टैंकर पलटने के बाद धू धू कर जलता हुआ: संवाद
- फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के पास कच्चा तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराकर पलट गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दो घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली से कोलकाता कच्चा तेल लोड कर जा रहा टैंकर जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। मंझनपुर और सिराथू से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। फायर कर्मियों ने देर रात तक लगातार प्रयास कर आग बुझाने का काम किया।
प्रत्यक्षदर्शी राहगीर योगेंद्र ने बताया कि टैंकर चालक तेज रफ्तार में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकला था। कुछ ही दूरी पर जाकर वह बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर दो अन्य लोगों की मदद से चालक और परिचालक को टैंकर से बाहर निकाला। साथ ही टैंकर में रखा सिलेंडर और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Uttar Pradesh | Saini police station SHO Dharmendra Singh says, "Information was received about a fire that broke out on the Delhi-Kolkata Highway. On arriving, it was found that an oil tanker lost control and flipped, and caught fire. Fire tenders were called on the… https://t.co/NLZFSQfGEi pic.twitter.com/bAOkjc8FV2
— ANI (@ANI) February 17, 2026
विज्ञापन
दिल्ली से कोलकाता कच्चा तेल लोड कर जा रहा टैंकर जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। मंझनपुर और सिराथू से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। फायर कर्मियों ने देर रात तक लगातार प्रयास कर आग बुझाने का काम किया।
प्रत्यक्षदर्शी राहगीर योगेंद्र ने बताया कि टैंकर चालक तेज रफ्तार में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकला था। कुछ ही दूरी पर जाकर वह बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर दो अन्य लोगों की मदद से चालक और परिचालक को टैंकर से बाहर निकाला। साथ ही टैंकर में रखा सिलेंडर और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया।

तेल से लदा टैंकर पलटने के बाद धू धू कर जलता हुआ: संवाद- फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।