{"_id":"69518c86e8512822790ff9ff","slug":"a-student-going-to-take-an-exam-was-hit-by-a-truck-and-had-a-narrow-escape-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-134244-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परीक्षा देने जा रही छात्रा आई ट्रक के नीचे, बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परीक्षा देने जा रही छात्रा आई ट्रक के नीचे, बाल बाल बची
Mon, 29 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
अजुहा साइकिल सवार छात्रा ट्रक के नीचे जाने के बाद राहगीरों की लगी भीड़
नगर पंचायत अजुहा कस्बे के भोला चौराहा पर साइकिल से परीक्षा देने जा रही छात्रा ट्रक के नीचे आ गई। किस्मत अच्छी थी वह बाल-बाल बच गई।
वंदना पाल (17) पुत्री राजेंद्र पाल निवासी अटसरांय रविवार सुबह करीब 9:30 बजे धर्मा देवी इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही वह भोला चौराहे के पास कट पार कर रही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा ट्रक के नीचे आ गई।
इस दौरान साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा को सही सलामत देख लोगों ने राहत की सांस ली। इसी कट के पास करीब 10.15 बजे सिराथू निवासी बाइक सवार विद्युत संविदाकर्मी नथन भी बाल-बाल बच गया। हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने बताया कि छात्रा रविवार को प्रीबोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी।