फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A sand laden tractor crushed a businessman, he died

Kaushambi News: बालू लदे ट्रैक्टर ने व्यापारी को कुचला, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A sand laden tractor crushed a businessman, he died
सरायअकिल कोतवाली के पटेल चौराहे के समीप ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर शनिवार शाम हार्डवेयर दुकान के कारोेबारी की मौत हो गई। वहीं, चालक को ट्रैक्टर समेत मौके पर पकड़ लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पटेल चौराहा निवासी 47 वर्षीय नरेश केसरवानी ने करन चौराहा पर हार्डवेयर की दुकान खोल रखी थी। बड़े भाई रमेश ने बताया कि शनिवार को वह दोपहर के समय घर आए थे। शाम करीब पांच बजे वह वापस दुकान जा रहे थे। इस बीच पटेल चौराहा से कुछ दूर आगे बढ़े थे, तभी सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे युवक ने गेट खोेल दिया। इससे बाइक टकराकर पलट गई। इस बीच सामने से आ रहा ट्रैक्टर नरेश को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, एकत्रित हुए लोगों ने नरेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed