Kaushambi : सियारों के झुंड ने किया हमला, किसान ने एक को पटक कर मार डाला
कोसम इनाम गांव निवासी बबुली बंटाई पर खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। इन दिनों उन्होंने खेत में कद्दू की फसल बो रखी है। बताया कि फसल की रखवाली कर देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में सियारों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और उन्हें नोचने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशाम्बी कोतवाली के कोसम इनाम गांव में बृहस्पतिवार देर शाम खेत से घर लौट रहे एक किसान पर सियारों के झुंड ने हमला कर दिया। जख्मी किसान ने बहादुरी के साथ एक सियार को पटक कर मार डाला। इलाज के लिए किसान को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोसम इनाम गांव निवासी बबुली बंटाई पर खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। इन दिनों उन्होंने खेत में कद्दू की फसल बो रखी है। बताया कि फसल की रखवाली कर देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में सियारों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और उन्हें नोचने लगे।
बबुली बहादुरी के साथ हमलावर सियारों से भिड़ गए। एक सियार को उन्होंने मजबूती से पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला। चीख पुकार सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठियां पटक कर सियारों के झुंड को भगाया। वहीं, अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल बबुली की हालत चिंताजनक बनी हुई है।