फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a mission planned to prohibit the child marriage

बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाकर लोगों को करें जागरूक

Tue, 30 Jun 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
a mission planned to prohibit the child marriage
a mission planned to prohibit the child marriage - फोटो : KAUSHAMBI
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक की गई। इसमें डीएम मनीष कुुमार वर्मा ने बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया। वहीं ग्राम बाल संरक्षण समिति एवं ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक कराते हुए बाल संरक्षण विषयों पर परिचर्चा कर बच्चों के कल्याणार्थ बनाए गए कानून एवं संचालित योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए अभियान चलाकर पात्र लड़कियों को योजना से लाभान्वित कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश किशोर न्याय बोर्ड तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया। बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला टास्कफोर्स को सक्रिय करते हुए ग्राम स्तर तक बाल विवाह के रिपोर्टिंग तंत्र को क्रियाशील बनाने के लिए कहा। उन्होने ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत के सदस्योंसे समन्वय स्थापित कर बाल विवाह रोकने हेतु लोगों में जागरूकता लाने के लिएकहा। श्रम विभाग को नियमित रूप से बाल संरक्षण हित धारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बाल श्रम उन्मूलन के लिए रेस्क्यू ड्राइव चलाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बालसंरक्षण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed