फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A miscreant accused of killing a girl was caught in a police encounter

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया युवती की हत्या का आरोपी बदमाश

Wed, 20 Apr 2022 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
A miscreant accused of killing a girl was caught in a police encounter
A miscreant accused of killing a girl was caught in a police encounter - फोटो : KAUSHAMBI
मां की डांट से नाराज होकर घर से बहन के यहां जा रही युवती की हत्या के आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बदमाश युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। युवती के भाई की तहरीर पर करारी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के दनियालपुर गांव के समीप 17 अप्रैल को एक युवती का शव मिला था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान 17 अप्रैल को पता चला कि युवती करारी कोतवाली इलाके की रहने वाली है। 16 अप्रैल को उसका मां से भूसा भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती परिजनों को बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। युवती के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण नाक-मुंह दबाने के कारण दम घुटना बताया गया। घटना के खुलासे के लिए एसपी हेमराज मीणा ने सीओ सदर के नेतृत्व में करारी व एसओजी की टीम को लगाया था। बुधवार भोर पता चला कि युवती का हत्यारा एड़हरा गांव स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल के पास मौजूद है। आरोपी बाइक से था और कहीं भागने वाला था। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश की पहचान चरवा कोतवाली के चिरई गांव निवासी राजेंद्र कुमार सरोज के रूप में हुई। राजेंद्र ने पुलिस को बताया घटना वाले दिन शाम को युवती उसे रास्ते में अकेले दिखी। इस पर उसकी नीयत डोल गई। उसने युवती को लिफ्ट देने की बात कही। पहले उसने इनकार किया, लेकिन शाम होने के कारण वह लिफ्ट लेने के लिए तैयार हो गई। युवती ने बताया वह चरवा कोतवाली इलाके में ब्याही अपनी बहन के यहां जा रही है। दनियालपुर के समीप सुनसान देखकर उसने अपनी बाइक रोक दी और युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती शोर मचाने लगी तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह काफी डर गया और वहां से भाग निकला।

सैयद सरावां में हुआ था एक्सीडेंट
पकड़े गए आरोपी राजेंद्र ने बताया घटना वाले दिन वह जब युवती को लेकर जा रहा था, तभी सैयद सरावां में एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। इस कारण वहां पर हंगामा हो गया। इस दौरान युवती उसी के साथ थी। जिसे लोगों ने देखा था। वारदात के बाद जब युवती की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो राजेंद्र के नाम की चर्चा होने लगी। इसकी भनक लगने पर वह भागने का प्लान बना रहा था और पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed