{"_id":"67f8122c16107dc8b501ed26","slug":"a-middle-aged-man-crossing-the-railway-line-was-hit-by-a-train-and-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124049-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रेलवे लाइन पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रेलवे लाइन पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव के समीप बुधवार रात रेलवे लाइन पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज के करेली कोतवाली के कसारी मसारी निवासी अशोक कुमार साहू (55) बुधवार रात चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव अपनी बहन की ससुराल जा रहे थे। गांव के सामने रेलवे लाइन पार करने के दौरान प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।