फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A middle-aged man crossing the highway died after being hit by a roadways bus.

Kaushambi News: रोडवेज बस की टक्कर से हाईवे पार कर रहे अधेड़ की मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man crossing the highway died after being hit by a roadways bus.
मृतक ब्रह्मदिन की फाइल फोटो
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के समीप शनिवार रात हाईवे पार कर रहे अधेड़ को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी ब्रम्हदीन (58) पुत्र गंगा प्रसाद अविवाहित थे। वह इन दिनों पिपरी कोतवाली के पेरई गांव में अपनी बहन रामसखी के घर रह रहे थे। भतीजे गोविंद और शिवा के मुताबिक शनिवार को वह अपने मौसेरे भाई रमेश कुमार के साथ ऑटो से सैनी क्षेत्र के केसरिया गांव में एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

गुलामीपुर के पास ऑटो से उतरने के बाद दोनों जीटी रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ब्रम्हदीन को टक्कर मार दी और चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया अज्ञात रोडवेज बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed