फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a man did the rape with a minor girl

छह रुपये देकर मनोरोगी किशोरी को बनाया हवश का शिकार

Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
a man did the rape with a minor girl
चरवा इलाके के एक गांव में रहने वाली मनोरोगी किशोरी को पड़ोसी युवक ने छह रुपये की लालच देकर हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिजनों और पड़ोसियों को आता देख दरिंदा धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति मेहनत-मजदूरी किया करता है। उसकी 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार है। बुधवार शाम किशोरी घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को छह रुपया देकर अपने घर बुला ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी युवक उन्हें धमकी देते हुए भाग निकला। घटना से पीड़ित परिवार दंग है। गुरुवार सुबह घटना की तहरीर चरवा कोतवाली पुलिस को दी गई। इस बाबत इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है घटना की तहरीर मिली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed