फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a man did the attempt to burn the ambulance

एम्बुलेंस फूंकने की कोशिश, कर्मचारियों से की अभद्रता

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
a man did the attempt to burn the ambulance
सरायअकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार दोपहर स्टाफ नर्स के दबंग पति ने साथियों संग मिलकर एम्बुलेंस फूंकने की कोशिश की। एम्बुलेंस कर्मचरियों से उसने अभद्रता भी की। इससे पहले स्टॉफ नर्स ने रेफरल स्लिप देने में घंटे भर का वक्त लगा दिया। जबकि मरीज की हालत गंभीर थी। घटना के वक्त एम्बुलेंस में एक गर्भवती महिला बैठी हुई थी। ईएमटी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। सरायअकिल इलाके के हजारी का पूरा गांव की रेखा देवी पत्नी अमित कुमार को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने उसे सरायअकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देख स्टॉफ नर्स ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रसूता को लेने गई एम्बुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) मनोज कुमार ने बताया कि स्टॉफ नर्स ने रेफरल स्लिप में अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। नाम लिखे बिना वह रूम चली गई थीं।
विज्ञापन

वहां से आने में उन्होंने घंटे भर का वक्त लगा दिया। इधर एम्बुलेंस में प्रसूता दर्द से कराहती रही। उसकी हालत काफी खराब थी। ईएमटी की मानें तो रूम से बुलाए जाने की बात को लेकर नाराज स्टॉफ नर्स के पति ने साथियों संग मिलकर एम्बुलेंस कर्मचारियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसने एम्बुलेंस में आग लगाने की कोशिश की। गनीमत ये रही कि चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। एम्बुलेंस में आग लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed