{"_id":"5de412b28ebc3e54d238e54e","slug":"a-lady-took-the-poision-kaushambi-news-ald261750681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने उठाया आत्मघाती कदम तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने उठाया आत्मघाती कदम तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से मनबढ़ दबंग ने किशोरी को दी थी गाली
मंझनपुर। कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली दीपाली के आत्मघाती कदम उठाने के बाद सदर कोतवाली पुलिस को अपनी भूल का एहसास हुआ। चार दिन पहले उसके परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के घना का पुरवा स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोहनलाल परिवार के साथ रहता है। चार दिन पहले पड़ोस में रहने वाले वैश ने सोहनलाल के घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी सावित्री को पीटा था। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह सोहन लाल व उसकी पत्नी सावित्री दी गई तहरीर में कार्रवाई के बाबत जानकारी लेने कोतवाली आए। उधर वैश को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी मां के साथ जाकर सोहन के घर में गाली-गलौच की। सोहन की बेटी दीपाली को बेइज्जत करने की धमकी दी। यह सदमा दीपाली सहन नहीं कर सकी और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खबर देने के साथ ही दीपाली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दीपाली के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी होने पर पुलिस ने पूर्व में दी गई तहरीर के आधार पर वैश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।