फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lady died by fire at the time of making food

खाना बनाते वक्त आग से झुलसकर महिला की मौत, बेटी झुलसी

Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
a lady died by fire at the time of making food
इलाके के बैशकांटी गांव में शुक्रवार रात खाना बनाते वक्त मां-बेटी आग से झुलस गईं। प्रयागराज के निजी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बैशकांटी गांव का रामदयाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी पत्नी रमदेइया (34) शु्क्रवार रात खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। रमदेइया कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने में रमदेइया की बेटी लता (12) भी झुलस गई। परिजनों ने आननफानन झुलसी मां-बेटी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां प्राइवेट हॉस्पिटल में रमदेइया की सांसें थम गईं। लता की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने बताया कि रमदेइया वैसे तो गैस में खाना बनाती थी। उस वक्त बेसन की रोटी बनाने के लिए उसने कई दिन बाद चूल्हा जलाया था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed