{"_id":"5de411478ebc3e54c851fa57","slug":"a-girl-got-hanged-kaushambi-news-ald2617502128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार सुबह हुई घटना
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली इलाके में एक युवती का शव रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवती को किसी बात को लेकर उसके पिता ने डांट दिया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती को उसके पिता ने शनिवार की शाम किसी बात को लेकर जमकर फटकारा था। इससे नाराज युवती अपने कमरे में चली गई। रविवार की सुबह घरवालों ने देखा कि युवती का शव फांसी से लटक रही थी। घटना देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन शव नीचे उतारा गया। मोहल्ले व रिश्तेदारों को भी खबर नहीं किया गया। दोपहर के पहले शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की रात भी इलाके की एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी थी। इस मामले में भी पुलिस को खबर किए गए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। दोनों घटनाओं को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। घटनाओं के बाबत कोखराज इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल वह मामले का पता कराएंगे।