फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   : A five-year-old girl was raped by a child of our age, police is investigating by filing a case

Kaushambi : पांच साल की बच्ची के साथ हमउम्र बच्चे ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 24 Apr 2023 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी हम उम्र बच्चे ने दुष्कर्म किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन
: A five-year-old girl was raped by a child of our age, police is investigating by filing a case
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पिपरी कोतवाली के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी हम उम्र बच्चे ने दुष्कर्म किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

इलाके के एक गांव में रहने वाले दो मजदूर परिवारों के घर आसपास ही हैं। चार दिन पहले एक पक्ष की पांच साल की बेटी अपने घर में खेल रही थी। घर वालों की नमौजूदगी में पड़ोसी मजदूर का पांच वर्षीय बेटा पड़ोसी के यहां चला गया और वहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मासूम बच्ची के परिजन आ गए तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसे लेकर दोनो पक्षों में वाद-विवाद हो गया।

विज्ञापन

तीन दिनों तक चली पंचायत रही बेनतीजा

विवाद बढ़ने पर गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित पक्ष ने मामले में आरोपी मासूम के खिलाफ पिपरी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed