{"_id":"69ed12558d425794c20ee6cc","slug":"a-fire-broke-out-in-the-house-on-the-wedding-day-burning-household-goods-worth-thousands-to-ashes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-140287-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी के दिन घर में लगी आग, हजारों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी के दिन घर में लगी आग, हजारों की गृहस्थी जलकर राख
Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कुंडारी गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
कुंडारी निवासी अनिल पटेल ने बताया कि उनकी बेटी संजना की शनिवार को ही सैनी क्षेत्र के कमंडलपुर गांव से बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। तेज गर्मी के कारण कुछ लोग पास के कच्चे मकान में ठहरे हुए थे, उसी घर में अनाज, बिस्तर, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान रखा था।
दोपहर में अचानक घर से धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन खपरैल मकान होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा घर धू-धू कर जल गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अनाज, बिस्तर सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।