फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A dumper carrying overloaded sand crushed a girl riding a scooter, killing her

Kaushambi News: ओवरलोड बालू लदे डंपर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, गई जान

Fri, 02 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 02 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A dumper carrying overloaded sand crushed a girl riding a scooter, killing her
नेवादा में डंपर से कुचलकर मृत हुई डाकपाल दीपिका सिंह का फाइल फोटो
सरायअकिल कोतवाली के नेवादा में बृहस्पतिवार दोपहर ओवरलोड बालू लदे डंपर ने स्कूटी सवार युवती को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने युवती को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झपिया लालबिहारा निवासी दीपिका सिंह (22) पुत्री पारसनाथ डाक विभाग में सहायक शाखा डाकपाल थीं। इन दिनों उनकी तैनाती नेवादा ब्लाॅक के उपडाकघर तिल्हापुर के बिगहरा उस्मानपुर गांव के थी।
विज्ञापन

दीपिका के सहपाठी कर्मचारी उमेश शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह ड्यूटी खत्म होने पर स्कूटी से अपने घर जा रहीं थी। जैसे ही वह नेवादा गांव पहुंची, पीछे से ओवरलोड बालू लादकर आ रहे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर की टक्कर लगने के बाद दीपिका स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इस दौरान डंपर ने उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और दीपिका के सहयोगियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपिका को पहले नजदीकी अस्पताल फिर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज भेजा। जानकारी होने पर दीपिका के बड़े भाई रितेश और उनके पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि घायलावस्था में युवती को एसआरएन प्रयागराज भेजा गया था, वहां उनकी मौत हो गई है। लिखापढ़ी के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेवादा में डंपर से कुचलकर मृत हुई डाकपाल दीपिका सिंह का फाइल फोटो

नेवादा में डंपर से कुचलकर मृत हुई डाकपाल दीपिका सिंह का फाइल फोटो

नेवादा में डंपर से कुचलकर मृत हुई डाकपाल दीपिका सिंह का फाइल फोटो

नेवादा में डंपर से कुचलकर मृत हुई डाकपाल दीपिका सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed