{"_id":"678bf49a162c9145d908b730","slug":"a-drunk-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121155-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के हसनपुर गांव में पत्नी से झगड़ा कर नशे में धुत युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार दोपहर परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी को मायके से बुलाने के दौरान उसका झगड़ा हो गया था। उसके बाद वह घर चला आया था। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हसनपुर मजरा मऊहाई गांव निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि बेटे संदीप कुमार (35) की पत्नी सीता देवी पांच दिन पहले तीनों बच्चों के साथ सकट का त्योहार मनाने मायके ऐंगवा चली गई थी। शुक्रवार को बहू को बुलाने के लिए संदीप ससुराल पहुंच गया। वहां बहू ने त्योहार के कारण एक दिन बाद चलने को कहा। इसी बात से नाराज होकर संदीप पत्नी से झगड़कर शाम को वापस गांव आ गया। शनिवार सुबह से ही शराब पीकर मोहल्ले में इधर-उधर घूमने लगा।
पिता के मुताबिक सुबह 10 बजे वह गांव में मजदूरी करने चले गए थे, घर पर उनकी बेटी सुशीला खाना बना रही थी। इसी बीच दोपहर 12 बजे संदीप नशे की हालत में घर आया और अपने कमरे में चला गया। बेटी जब उसे बुलाने गई तो कमरे में वह फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
रोने-बिलखने पर परिजन और पड़ोसी जुट गए। उन्होंने संदीप को फंदे से नीचे उतारा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।