फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A doctor was duped of Rs 19.40 lakh in the name of getting him a plot

Kaushambi News: चिकित्सक से प्लाॅट दिलाने के नाम पर 19.40 लाख की ठगी

Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A doctor was duped of Rs 19.40 lakh in the name of getting him a plot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर प्रयागराज के एक चिकित्सक से 19.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई भी की। एसपी के आदेश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर साकेत नगर निवासी डॉ. सरीख कुमार प्रियदर्शी ने मंझनपुर में मेडिकल कॉलेज के सामने प्राइवेट अस्पताल खोल रखा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वीरांगना दुर्गा भाभी पुरम निवासी अजय कुमार पांडेय अक्सर उनके यहां दवा-इलाज कराने आता था। आरोप है कि वर्ष 2022 में उसने मंझनपुर में ही प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 19 लाख 40 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बाद में प्लॉट दिलाने से इन्कार कर दिया। रुपये मांगने पर उसने चार चेक दिए। बैंक खाते में चेक लगाने पर रकम नहीं होने के कारण सभी चेक बाउंस हो गए। 28 दिसम्बर 2024 को पंचायत हुई तो आरोपी ने स्टाम्प पर लिखकर दिया कि जल्द ही रुपये लौटा देगा। 26 जून 2025 को तकादा करने घर जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने 10 जुलाई को इसकी शिकायत एसपी राजेश कुमार से की। उनके आदेश पर शनिवार को मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
एसपी ने बताया कि चिकित्सक के साथ हुई ठगी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इंस्पेक्टर को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed