फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A DCM carrying goats overturned on its way to Kolkata, killing 15 goats.

Kaushambi News: बकरे लादकर कोलकाता जा रहा डीसीएम पलटा, 15 बकरों की मौत

Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A DCM carrying goats overturned on its way to Kolkata, killing 15 goats.
कोखराज के अंदावा हाइवे के पास डीसीएम पलटने से बकरे और मौजूद पुलिस। संवाद
क्षेत्र के अंदावा हाईवे पर रविवार को बकरों से लदा तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 बकरों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 बकरे घायल हो गए। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरा गरीब गांव निवासी चालक चांद बाबू उर्फ गोलू डीसीएम में करीब ढाई सौ बकरे लादकर जसवंतनगर इटवा से कोलकाता जा रहा था। अंदावा हाईवे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। घटना में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि मजदूर शेख बहादुर (30) और समर बाबू (27) घायल हो गए। सूचना पर शहजादपुर चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बकरों को एकत्र कराया और क्रेन बुलाकर डीसीएम हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हादसे में 15 बकरों की मौत हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed