{"_id":"64cd4ebc2f62f9a40d039ee4","slug":"a-customer-has-filed-a-case-of-cheating-against-the-manager-and-cashier-of-bob-kaushambi-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-1840-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीओबी के प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीओबी के प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बारा। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) कौशाम्बी के प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ एक ग्राहक ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कहना है कि फर्जी हस्ताक्षर से उसके खाते से दो लाख 95 हजार पांच सौ रुपये निकाले गए। पुलिस ने कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कोसम इनाम गांव निवासी शफक अहमद का कहना है उसका व पिता मासूम हैदर का बीओबी कौशाम्बी की शाखा में संयुक्त खाता है। पिता-पुत्र ने बैंक से दो लाख 95 हजार पांच सौ रुपये का लोन लिया था। जिसे 11 जनवरी को जमा कर दिया गया। 18 जनवरी को ऋण अदायगी के बाबत बैंक जाकर नोड्यूज प्रमाणपत्र मांगा गया। मालूम चला कि 12 जनवरी को ही उसके खाते से पैसा दोबारा निकाला गया है।
बैंक मैनेजर अंकित कुमार ने विड्राल पर्ची का मिलान कराया तो उससे मामूम चला कि फर्जी हस्ताक्षर से पैसा निकाला गया था। मामले में मैनेजर अंकित कुमार व कैशियर प्रतीक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।