{"_id":"68015e0f49ed95478f0f8602","slug":"a-case-has-been-filed-against-the-husband-for-abetting-his-wife-to-commit-suicide-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124324-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति पर आत्महत्या के लिए उकसानेे का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति पर आत्महत्या के लिए उकसानेे का केस दर्ज
Fri, 18 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के मलाक नागर गांव में प्रताड़ना से परेशान खुदकुशी करने वाली विवाहिता के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतका के भाई की तहरीर पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए चरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के मानिकपुर अकबरपुर निवासी कुलदीप ने अपनी बहन छाया की शादी अप्रैल 2024 में मलाक नागर निवासी राजकरन के साथ की थी। कुलदीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहनोई उसकी बहन को दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। कई बार समझाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
आरोप है कि प्रताड़ना से आजिज आकर छाया ने मंगलवार रात कमरे में फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर भाई कुलदीप भी पहुंचा। थानाध्यक्ष शिवचरन राम ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर राजकरन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।