{"_id":"69fb99397edfd8a21605ba77","slug":"a-car-ran-over-a-brother-and-sister-on-a-bike-while-they-were-returning-home-from-their-maternal-grandparents-house-the-brother-died-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140878-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, भाई की मौत
Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंकित सिंह की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
पश्चिमशरीरा के गोराजू सरपतही स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार दोपहर ननिहाल से घर चित्रकूट लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में भाई की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सरधुआ चित्रकूट के अतरौली निवासी अंकित सिंह (23) पुत्र भानु सिंह मंगलवार को सरायअकिल के भखंदा गांव स्थित अपने ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छोटी बहन नेहा के साथ आया था। छोटी नैंसी ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों पश्चिमशरीरा के गोराजू सरपतही गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, घायल बहन नेहा को पहले जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकित 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। परिवार में माता-पिता, बड़े भाई अनूप सिंह और दो बहनें नैंसी व नेहा हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सुबह तक सब ठीक, दोपहर में सुनी भाई के मौत की खबर
हादसे की खबर पाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची छोटी बहन नैंसी ने बताया कि सुबह भाई से बात हुई थी और उसने नेहा के साथ घर आने की जानकारी दी थी। दोपहर करीब दो बजे परीक्षा देकर घर पहुंचने पर जब दोबारा फोन किया तो पुलिस ने हादसे में अंकित की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।