{"_id":"6a29b0b1bfa1b9ca7b0fb8d7","slug":"a-candidate-going-to-appear-for-the-police-recruitment-exam-died-in-a-road-accident-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-142881-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत
Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनुज शर्मा की फाइल फोटो
क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परसरा ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पश्चिमशरीरा के वार्ड तीन सम्राट उदयन नगर निवासी अनुज शर्मा (21) पुत्र अजय शर्मा लालापुर, वाराणसी में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने जा रहा था। सुबह वह जैसे ही राम वन गमन मार्ग स्थित परसरा ओवरब्रिज पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे बाइक असंतुलित हो गई और वह रेलिंग से टकरा गया।
घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भरवारी चौकी प्रभारी नीतेश कुमार त्रिपाठी ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों के अनुसार अनुज दो भाइयों में छोटा था और अपने भाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता लखनऊ में सूचना विभाग में कार्यरत हैं।