{"_id":"5efa3b328ebc3e42ea61119c","slug":"a-building-demolished-by-rain-and-a-lady-died-kaushambi-news-ald279713772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में ढहा कच्चा मकान, महिला की मौत, युवती सहित पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में ढहा कच्चा मकान, महिला की मौत, युवती सहित पांच गंभीर
विज्ञापन
a building demolished by rain and a lady died
- फोटो : KAUSHAMBI
चायल तहसील के कटैया गांव में सोमवार सुबह बरसात के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ रही युवती (नातिन) समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल ले जाया गया जहां युवती की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शव का पंचनामा कराकर लाश अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कटैया गांव निवासी अहमदी बेगम (75) पत्नी जव्वाद हुसैन की बेटी खुशनुदा गांव में ही ब्याही है। दामाद हैदर की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह अहमदी बेटी के घर गई थी। उस दौरान तेज बरसात हो रही थी। घर में वह नातिन गौसिया के साथ बातचीत कर रही थी। बरसात होने के कारण खुशनुदा का कच्चा मकान सीलन से पटा था। सुबह करीब नौ बजे अहमदी, गौसिया के साथ बरामदे में बैठकर बात कर रही थी। पास में गौसिया के भतीजे-भतीजी आसरा (11), हतीफा (4), अर्स (9), फलक (5) खेल रहे थे। इसी दौरान घर की एक दीवार भराभरकर गिर गई। दीवार के मलबे में सभी लोग दब गए। घटना देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले आ गए। किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकला गया।
हादसे में अहमदी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गौसिया सहित अन्य सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने गौसिया की हालत नाजुक देख इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार चायल श्याम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। तहसीलदार का कहना है सरकार की तरफ से जो भी संभव सहायता होगी वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।