फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A bridge will be built on the Bhannai river, the journey of five thousand people will become easier

Kaushambi News: भन्नई नदी पर बनेगा पुल, पांच हजार लोगों की राह होगी आसान

Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Bhannai river, the journey of five thousand people will become easier
कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल
बडहरी कौशाम्बी जिले की स्वतंत्र ग्राम पंचायत है लेकिन यहां के लोग बरसात के तीन माह कैदी की तरह जीते हैं। बाहर निकलने के लिए इनको नाव की जरूरत होती है। प्रशासन भी आजादी के कई साल बाद भी यहां की समस्या दूर नहीं कर सकी। अब तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत से भन्नई नदी में पुल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। शुक्रवार को तहसील में ग्रामीणों के साथ बैठक की। संभावना है कि जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। पुल बना तो बड़हरी समेत करीब आधा दर्जन गांव के पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में यमुना के जलस्तर बढने से मंझनपुर तहसील क्षेत्र का बड़हरी गांव हर साल टापू बन जाता है और भन्नई नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव को जोड़ने वाली सड़क डूब जाती है। पूरा गांव पानी से घिर जाता है। संपर्क मार्ग कटने के बाद गांव के लोगों के लिए केवल नाव ही एक जरिया होता है। बाढ़ के दिनों में गांव तक बाहरी वाहन नहीं पहुंचते। ऐसे में निजी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। गांव के विद्यालय तक शिक्षक नहीं जा सकते। देश की आजादी के बाद से यहां के लोग भन्नई नदी में पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान शीलू पांडेय ने तत्कालीन लोक निर्माण राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से भी मांग की थी। इसके बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने गांव में मिट्टी का परीक्षण किया लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। गांव के विजय सेन, सुरेश त्रिपाठी, महराजदीन और लक्ष्मीचंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को पूर्व सांसद विनोद सोनकर, मंझनपुर के पूर्व विधायक लालबहादुर के साथ ही मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सरोज और विधायक इंद्रजीत सरोज से भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तहसील प्रशासन ने पुल निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने शुक्रवार काे तहसील में लेखपाल पंकज यादव व गांव के गोलू सेन, अंकित द्विवेदी आदि के साथ बैठक की। उन्होंने लेखपाल से कहा कि गांव में प्रधान चंदा देवी व भूमि प्रबंध समिति के सदस्यों से बैठक कर दो दिन में पुल निर्माण का प्रस्ताव दें।
पुल बना तो खुशहाल होंगे छह गांव के लोग
भन्नई नदी में पुल निर्माण से बड़हरी समेत डेढ़ावल, गोड्डी का डेरा, सीताराम का डेरा, गडरियन का पूरा आदि गांव के करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। नदी का जल स्तर बढ़ने से इनको भगवतपुर या पश्चिमशरीरार से होकर आना जाना पड़ता है। बड़हरी में तो नाव से लोग आते जाते हैं।
नदी में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है। अब तहसील प्रशासन ने गांव से प्रस्ताव मांगा है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। तय समय पर प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा। -चंदा देवी, प्रधान बड़हरी
- पुल का निर्माण होने से गांव के लोगों को खरीदारी व बाजार आदि के लिए पश्चिमशरीरा नहीं जाना पड़ेगा। बड़हरी से होते हुए गोराजू जाकर अपनी जरूरत को पूरी कर सकते हैं। पुल निर्माण की चर्चा से ही खुशी हो रही है। - कौशल्या देवी, प्रधान, डेढ़ावल

बडहरी गांव को जोडने वाले संपर्क मार्ग की ऊंचाई कम होने के कारण समस्या होती है। इसके लिए पुल निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मिलने के बाद इसे डीएम को भेजकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। प्रयास होगा कि जल्द पुल निर्माण को मंजूरी मिले। - एसपी वर्मा, एसडीएम, मंझनपुर

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

कौशल्या देवी, प्रधान डेढ़ावल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed