{"_id":"5f304b4a8ebc3e411c5556c9","slug":"a-bike-falls-on-a-child-in-karari-dies-kaushambi-news-ald283219615","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी में बच्ची पर गिरी बाइक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी में बच्ची पर गिरी बाइक, गई जान
विज्ञापन
करारी में बच्ची पर गिरी बाइक, गई जान
पिंडरा सहाबनपुर गांव में रविवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। इलाके के पिंडरा सहाबनपुर गांव में रविवार सुबह पड़ोसी के घर के सामने खड़ी बाइक पास खेल रही एक बच्ची पर गिर गई। सिर पर अधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
पिंडरा सहाबनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार सुबह उसके पड़ोसी राममिलन ने अपनी बाइक डेहरी के सामने खड़ी की थी। तभी सुरेंद्र की पांच वर्षीय बेटी पायल खेलते-खेलते बाइक के पास पहुंच गई। इसी दौरान धक्का लगने से अचानक बाइक गिर गई। इसके नीचे दबने और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पायल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन चीख पड़े। परिवार वाले निजी वाहन से पायल को नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिवार वालों का कहना है कि पायल रोज की तरह ही पड़ोसी के दरवाजे पर खेल रही थी।
--------
आधे घंटे तक बाइक के नीचे दबी रही बच्ची
मंझनपुर। पायल करीब आधे घंटे तक बाइक के नीचे दबी कराहती रही। दुर्भाग्यवश उस तरफ ग्रामीण गए ही नहीं। कोई भी पहुंच जाता तो शायद पायल की जान बचाई जा सकती थी। तकरीबन 30 मिनट बाद जब लोगों की नजर पड़ी तब बाइक उठाकर उसको निकाला गया। हालांकि इससे पहले ही सांसें थम चुकी थीं। बताया यह भी जा रहा है कि साथ में पायल का छोटा भाई भी खेल रहा था। हादसे के बाद घर जाकर वह जोर-जोर से रोने लगा था। बच्चा अभी पूरी तरह से बोल नहीं पाता है। मां रोने का कारण समझ नहीं पाई और उसने बच्चे को पीटकर चुप करा दिया।