{"_id":"6a29b105bd2c275d950730a4","slug":"a-5-minute-storm-left-46-villages-without-electricity-for-16-hours-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-142888-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 5 मिनट की आंधी से 16 घंटे तक गुल रही 46 गांव के लोगों की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 5 मिनट की आंधी से 16 घंटे तक गुल रही 46 गांव के लोगों की बत्ती
Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में मंगलवार रात पांच मिनट की आंधी और तूफान से बिजली उपकेंद्र पुरखास के 33 हजार केवी लाइन में खराबी आ गई। इससे 16 घंटे तक 46 गांव के लोगों की बत्ती गुल रही। रात भर बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहे।
बिजली उपकेंद्र पुरखास के तिल्हापुर, बकोढ़ा और मोहम्मदाबाद फीडर से कुल 46 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार रात आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और पांच मिनट के लिए गरज चमक से साथ आंधी आई। जिससे उपकेंद्र के लिए 32 केवी तिल्हापुरमोड़ से आने वाली 33 हजार केवी लाइन में खराबी आ गई।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही लाइन में आई खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया लेकिन वह आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बुधवार दोपहर 12 बजे पूरी लाइन के फाल्ट को दुरुस्त किया गया तब जाकर उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल हुई। लेकिन एलटी लाइन में आई लोकल खराबी के चलते शाम चार बजे तक तिल्हापुर फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन
आंधी-तूफान के कारण 33 हजार केवी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करवा लिया गया है। उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति बहाल है, लोकल लाइन में आई खराबी को लाइनमैन ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही सभी गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू हो जायेगी। - मो. शफीक, अवर अभियंता, बिजली उपकेंद्र पुरखास