फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रधानाचार्यों ने भरा नकल नहीं कराने का शपथपत्र

प्रधानाचार्यों ने भरा नकल नहीं कराने का शपथपत्र

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में बुधवार को जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र नहीं बनने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं कराने समेत 10 बिंदुओ पर शपथ पत्र भराया। चेताया कि परीक्षा के दौरान नकल कराने पर प्रधानाचार्य, प्रबंधक के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को जेल भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो इससे अब बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही यह आंकड़ा 100 से पार हो सकता है। बता दें कि अभी सिर्फ 72 स्कूलों को डीएम ने परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर अभी से सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए 13 नवंबर को 72 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की स्वीकृत जिलाधिकारी ने प्रदान की थी। सूची प्रकाशित होने के बाद प्रबंधकों में हड़कंप मच गया था। सत्तासीन पार्टी से जुड़े लोगों के स्कूल भी सूची से बाहर हो गए थे। इस दौरान 156 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इसमें स्कूलों में भवन, फर्नीचर, छात्र उपस्थिति, छात्रवृत्ति, शिक्षकों के वेतन, सीसीटीवी कैमरा आदि 10 बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा और शिक्षकों का वेतन ऑनलाइन करने की बात की। साथ ही प्रधानाचार्यों से परीक्षार्थियों को नकल नहीं कराने समेत 10 बिंदुओं पर शपथपत्र प्रधानाचार्यो से भरने को कहा। डीएम ने परीक्षा के दौरान नकल मिलने पर प्रधानाचार्य, प्रबंधकों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को जेल भेजने की हिदायत दी है। इससे साफ है कि अभी जिले में कुछ स्कूल और परीक्षा केंद्र बनेंगे। बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2015 में 56 हजार 582 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 100 से ज्यादा विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इस मौके पर बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, रामबदन भार्गव, चुन्नीलाल, अवधेश सिंह गौड़, रामनाथ शुक्ला, रेखा सिंह, रामकिरण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में बुधवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव ने सुबह 10 बजे प्रार्थना में सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं करने की शपथ दिलाई। बच्चों से पढ़ाई करके तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर डीआईओएस राजशेखर सिंह, बीएसए अशोक सिहं यादव, प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, ज्ञानचंद्र मिश्र, शिवदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed