{"_id":"9-43398","slug":"Kaushambi-43398-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नगदी-जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से नगदी-जेवर ले उड़े चोर
Kaushambi
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी/शमसाबाद। कौशाम्बी में इन दिनों चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शुक्रवार रात भी चोर भरवारी में एक घर से नगदी के अलावा हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। वहीं सैनी के सौरई खुर्द गांव में भी एक घर से गहने, कपड़े समेत हजारों का माल पार किया है। तीन अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन जगहट होने पर भागना पड़ा।
बताया जाता है कि शुक्रवार रात भरवारी के गौरा रोड के रहने वाले मुकेश कुमार केसरवानी के घर चोरी हुई। आलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 35 हजार रुपये, गहने समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। खटपट की आवाज पर घरवालों ने शोर मचाया। इसी बीच चोर भाग गए। भुक्तभोगी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए चौकी पुलिस को तहरीर दी है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव निवासी रमाकांत त्रिवेदी के घर भी सेंध लगाकर चोर तकरीबन 4000 रुपये, सोने की अंगूठी, चेनपट्टी समेत अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के दुर्गा पटेल, प्रकाशचंद्र और सियाराम के घर में भी चोरी का प्रयास किया। सेंध काट ली थी, लेकिन जगहट होने पर चोरों को भागना पड़ा। तहरीर लेकर चौकी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि जिले में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। भरवारी में ही 15 दिन में चोरी की यह आठवीं घटना है। दो दिन पहले ही चोरों ने एक दुकान और दो पान की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया था। इसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।