{"_id":"9-41798","slug":"Kaushambi-41798-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजुहा में धूमधाम से निकली शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजुहा में धूमधाम से निकली शिव बारात
Kaushambi
Updated Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कड़ा/अजुहा। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। दिनभर बोल-बम गूंजता रहा। वहीं कड़ा समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अजुहा में धूमधाम से शिव बारात भी निकाली गई।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए शिवमंदिर मंझनपुर, कालेश्वरधाम कड़ा, शिवमंदिर भरवारी, महादेव मंदिर टेन शाहआलमाबाद, अजुहा मंदिर सनई मंडी आदि में सुबह से भी जलाभिषेक को भक्तों की लाइन लग गई थी। जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फूल, फल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाया। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। कड़ा के कुबरी, कालेश्वर, संदीपनि, शहजादपुर आदि घाटों पर भक्तों ने स्नान किया। अजुहा हनुमत मानस मंडल से बैंडबाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। इसमें बम बोले का जयघोष भक्त लगाते रहे। बारात भोला चौराहा, सारी माता मंदिर, सनई मंडी, सब्जी मंडी, किराना गली, जीटी रोड होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। शिव बारात के बाद हवन-पूजन और प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, आशीष मोदनवाल, गया प्रसाद साहू, विमल आदि मौजूद रहे।