{"_id":"9-39651","slug":"Kaushambi-39651-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेन शाहआलमाबाद गांव में बदमाशों की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेन शाहआलमाबाद गांव में बदमाशों की चहलकदमी
Kaushambi
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाहआलमाबाद गांव में कई दिनों से बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में है। बताया जाता है कि रोज रात करीब आठ बजे के बाद हथियारबंद लोग गांव के आसपास घूमते रहते हैं। लोगों को आशंका है कि बदमाश किसी बड़ी घटना को कभी अंजाम दे सकते हैं। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को गांव में गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।
टेनशाह आलमाबाद गांव के रहने वाले विनोद कुमार, अजय कुमार, छेदीलाल, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, रामलखन पाल, राधेश्याम, रामनेवाज, दिलीप कुमार, मलखान सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लवलेश कुमार, रामसुमेर, रामनोहर, सुंदरलाल, शुकुरूलाल आदि का कहना है कि गांव में रोज सशस्त्र बदमाशों का आना-जाना लगा रहता है। अंधेरा होते ही महिलाओं का तो घर से निकलना दूभर हो गया है। रात करीब आठ बजे ग्रामीण भी घर के भीतर ही रहने को मजबूर हो गए हैं। लोगों को आशंका है कि बदमाश यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी शिवशंकर सिंह ने बताया कि गांव में गश्त तेज करने का निर्देश एसओ को दिया गया है।