फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चरवा में ज्वेलरी शाप से दो लाख की चोरी

चरवा में ज्वेलरी शाप से दो लाख की चोरी

Mon, 30 Dec 2013 05:42 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Mon, 30 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चरवा बाजार में अस्पताल मोड़ स्थित सर्राफा की दुकान से शनिवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। शटर टूटा देख सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की सूचना पर सीओ और चरवा एसओ आए। पुलिस ने डाग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ चायल ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी ज्ञानबाबू कुशवाहा की चरवा बाजार में अस्पताल मोड़ पर ज्वेलरी शाप है। शनिवार की रात बेखौफ चोर दुकान का शटर और आलमारी का लॉक तोड़कर करीब 30 ग्राम सोने और तकरीबन एक किग्रा चांदी के गहने और पांच हजार रुपये उठा ले गए। बाजार में चोरी की जानकारी कस्बाइयों को सुबह हुई। दुकान का शटर टूटा देख लोग सन्न रह गए। कस्बेभर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी। दुकान में चोरी की सूचना लगते ही उसके होश उड़ गए। भागकर दुकान पर आए ज्ञानबाबू ने पुलिस को अवगत कराया। ज्वेलरी शाप में चोरी की सूचना लगते ही चरवा एसओ के साथ सीओ चायल आलोक मिश्र भी मौके पर आए। सीओ ने चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्कवॉयड और फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। डाक स्कवॉयड और फील्ड यूनिट के सदस्य घंटों परेशान रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। सीओ ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दावा किया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

चरवा बाजार में ज्वेलरी शाप खंगालने वाले चोरों ने शनिवार की रात ग्रामीण बैंक में भी चोरी का प्रयास किया। चोर चैनल का ताला तोड़कर बैंक के भीतर तो दाखिल हो गए थे, लेकिन लाकर नहीं तोड़ सके। इससे चोर बैंक में चोरी नहीं कर सके। हालांकि चोरों ने बैंक के अभिलेख इधर-उधर फेंक दिया था। सुबह बैंक का ताला टूटा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस और बैंक कर्मचारी आए। लाकर सुरक्षित देख बैंक अफसर और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ चोरों का कहर इन दिनों जिलेभर में टूट रहा है। 15 दिन से जनपद के किसी न किसी हिस्से में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे पुलिस गश्त की सारी कलई खुलकर सामने आ गई है। शनिवार की रात चरवा कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित ग्रामीण बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इससे पहले चोर इसी बाजार में स्थित ज्वेलरी शाप का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए थे। इससे एक रात पहले चोरों ने क्षेत्र के मीरकुंडी गांव निवासी मंगला प्रसाद के घर से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया था। वहीं 27 दिसंबर की रात मंझनपुर कोतवाली के मलाकसद्दी और मनौरी बाजार के एक घर से चोर लाखों का माल समेट ले गए थे। इसी तरह 26 दिसंबर की रात कौशाम्बी के रजईपुर, 22 दिसंबर को पिपरी थाना क्षेत्र की सेवढ़ा बाजार में परचून की दुकान में चोरी हुई थी। इसके अलावा 21 दिसंबर की चोर मनौरी बाजार स्थित ज्वेलरी शाप से चोर करीब दो लाख रुपये के गहने ले भागे थे। इससे पहले मंझनपुर कस्बे से भी बेखौफ चोर दो सर्राफा दुकान से करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गए थे। इन सभी चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed