{"_id":"9-38491","slug":"Kaushambi-38491-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन बाद भी जेवर चोरों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन बाद भी जेवर चोरों का सुराग नहीं
Kaushambi
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कस्बे में पांच दिन पहले दो सर्राफा की दुकानों से लाखों की चोरी का अब तक कोतवाली पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस खामोश बनी हुई है। उधर, कस्बे में चोरी से दुकानदारों में दहशत और रोष है। लोगों का कहना है कि गश्त नहीं होने के कारण ही बीच बाजार स्थित दुकानों से लाखों का माल चोर उठा ले गए।
मंझनपुर कस्बे के दुर्गा मंदिर मार्ग पर बृजबिहारी और दिनेश कुमार की ज्वेलरी शाप है। सोमवार की रात दोनों दुकानों का शटर तोड़कर बेखौफ चोर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उठा ले गए थे। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी से कस्बे में हड़कंप मच गया था। सूचना पर सीओ, कोतवाल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्कवॉयड टीम पहुंची थी। पुलिस और विशेषज्ञों की टीम घंटों जांच-पड़ताल करती रही, लेकिन वह चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
उधर, छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों दुकानदारों से तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का दावा था कि जल्द से जल्द वह गहने चोरों को धर दबोचेगी। हालांकि पुलिस का यह दावा हवा हवाई ही साबित हुआ है। घटना हुए पांच दिन बीत चुके हैं। अब तक पुलिस चोरों की गिरफ्तारी को दूर, उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। जिसका मंझनपुर कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है। इन दिनों जिलेभर में चोरी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। रोजाना किसी न किसी गांव अथवा बाजार में घर-दुकान को चोर निशाना बना रहे हैं। चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इसके बाद पुलिस तफ्तीश की खानापूर्ति ही करती रहती है। ज्यादातर चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पाती है। इसके कारण ही वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं लोग पुलिस की गश्त नहीं होने का कारण चोरी की घटनाएं होना मानते हैं।