{"_id":"9-34917","slug":"Kaushambi-34917-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला का प्रदर्शन रोकने की याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला का प्रदर्शन रोकने की याचिका खारिज
Kaushambi
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गलियों की रासलीला रामलीला का प्रदर्शन रोकने की मांग को लेकर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याची द्वारा इसे वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दिया गया। याचिका रेखा पुंडीर ने दाखिल की थी। इसमें फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति की गई थी। कहा गया कि फिल्म का नाम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। फिल्म में हीरो रणबीर का नाम राम और नायिका दीपिका पादुकोण का नाम लीला रखा गया है। यह फिल्म शेक्सपीयर के चर्चित नाटक रोमियो-जूलियट की कहानी से प्रेरित है। मगर इसके नाम को लेकर याची को आपत्ति थी।
विज्ञापन