{"_id":"9-31423","slug":"Kaushambi-31423-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र लुटेरों ने किसान को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र लुटेरों ने किसान को लूटा
Kaushambi
Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसराय/चायल (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के समीप बुधवार रात सशस्त्र लुटेरों ने एक किसान को लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट और डंडे से उसकी पिटाई भी की। भुक्तभोगी ने बृहस्पतिवार को सैनी पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं
अजुहा के इंदिरा नगर मोहल्ले का रहने वाला राम बिहारी पुत्र शिवभवन किसान है। उसका खेत धुमाई गांव के समीप है। राम बिहारी का कहना है कि धान की रोपाई कराने के लिए वह बुधवार शाम मजदूरों की तलाश में गया था। देर रात लौटते समय धुमाई गांव की पुलिया के समीप सशस्त्र लुटेरों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर जेब से एक हजार रुपये, दो मोबाइल और घड़ी छीन ली। लूटपाट का विरोध करने पर तमंचे की बट और डंडे से पिटाई भी की। भुक्तभोगी ने सैनी पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह घटना की तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका था।
वहीं पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा में महेश पेट्रोल पंप है। पंप के कैशियर भंवर सिंह का कहना है कि भोर में करीब 4.30 बजे बाइक से तीन युवक आए। इन युवकों ने पहले 200 रुपये का पेट्रोल बाइक में भराया। इसके बाद वे कार्यालय की ओर जाने लगे। कैशियर का कहना है कि उसने युवकों को कार्यालय में जाने से मना किया, तो वे उससे भिड़ गए। मारपीट करने लगे। पिटाई करने के बाद युवकों ने कार्यालय में घुसने की कोशिश की। हालांकि तब तक शोर सुनकर पंप के अन्य कर्मचारी भी मौके पर आए। पंपकर्मियों को आते देख युवक भागने लगे। कर्मचारियों ने दौड़ाकर दो युवकों को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने पंप के कैशियर भंवर सिंह की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवकों में अतहर निवासी हटवा पुरामुफ्ती और दूसरा सोनू निवासी लाल गोपालगंज इलाहाबाद है। थानाध्यक्ष ने लूटपाट के लिए युवकों के पंप जाने से इंकार किया है। इनका कहना है कि रंजिश में युवकों ने कैशियर के साथ सिर्फ मारपीट की है।