फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली दी नहीं थमाया बिल

बिजली दी नहीं थमाया बिल

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव में बिजली नहीं है। फिर भी करीब 123 लोगों को लगभग दो वर्ष से बिजली का बिल भरना पड़ रहा है। आरोप है कि विभाग ने झांसा देकर लगभग एक दशक पहले उपभोक्ता बना दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत सांसद, विधायक से लेकर एक्सईएन से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव के लोगों का कहना है कि करीब दस साल पहले बिजली विभाग का सर्वे कैंप लगा था। इसमें ग्रामीणों से विद्युत कनेक्शन लेने पर महीनेभर के भीतर विद्युतीकरण कराने का आश्वासन दिया गया था। गांव में बिजली आने की उम्मीद में गांव के नारायण प्रसाद, राम कीर्तन, मलखान सिंह, लालजी, राजेश सिंह, महेंद्र तिवारी समेत करीब 123 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किया। ग्राम प्रधान राम मिलन सिंह का कहना है कि कनेक्शन कराने के बाद बिजली विभाग ने गांव के विद्युतीकरण के लिए करीब नौ लाख रुपये का इस्टीमेट भी बनाया था, लेकिन अभी तक खंभे और तार ही नहीं लगाए गए हैं। विद्युतीकरण की राह देख रहे ग्रामीणों को तब एक बड़ा झटका लगा, जब 123 लोगों के नाम घरेलू कनेक्शन का करीब दो साल से बिल आने लगा। बिल देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांववालों का कहना है उन लोगों ने मंझनपुर में अधिशासी अभियंता से शिकायत की। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर सांसद, विधायक को भी प्रार्थनापत्र देकर बिजली विभाग की मनमानी से अवगत कराया गया। किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। मामले में अधिशासी अभियंता जीवन प्रकाश का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं है। यदि गांव का अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है और बिजली बिल भेजा जा रहा है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed