{"_id":"9-23597","slug":"Kaushambi-23597-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान जमा नहीं होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान जमा नहीं होने पर हंगामा
Kaushambi
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/करारी (कौशाम्बी)। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को बैंक में चालान जमा करने में दिक्कत हो रही है। कई घंटे लाइन में खड़े रहने पर भी चालान जमा नहीं हो पा रहा है। इससे रोजाना बैंकों में हंगामा होता है। शुक्रवार को करारी में अभ्यर्थियों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को बुलानी पड़ी।
सहायक शिक्षक के लिए आनलाइन आवेदन भराए जा रहे हैं। इसके लिए बैंकों में चालान जमा हो रहे हैं। एक-एक अभ्यर्थी कई-कई जिलों से आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में रोजाना एसबीआई की मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, टेंवा, कादीपुर, भड़ेसर, पश्चिमशरीरा, अजुहा, मूरतगंज, मनौरी, चायल आदि शाखाओं में अभ्यर्थियों की सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। बैंकों में स्टॉफ की कमी के कारण ई-चालान जमा करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। फिर भी सैकड़ों अभ्यर्थियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। करारी में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से खड़े युवक-युवतियों का चालान जब दोपहर दो बजे तक जमा नहीं हुआ, तो वे बवाल करने लगे। अभ्यर्थियों का हंगामा देखकर शाखा प्रबंधक ने गेट बंद कराकर पुलिस बुलाई। बताया जाता है कि पुलिस ने अभ्यर्थियों को लाइन में खड़ा कराकर चालान जमा कराया।