{"_id":"695c1117e4367ec1400a8710","slug":"99-sakhis-earned-rs-639-lakh-under-the-ots-campaign-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134600-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ओटिएस अभियान के तहत 99 सखियों ने कमाया 6.39 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ओटिएस अभियान के तहत 99 सखियों ने कमाया 6.39 लाख रुपये
Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना (ओटिएस) के तहत 99 विद्युत सखियों को 6,39,361 रुपये कमीशन के रूप में मिले। जिले में कुल 236 विद्युत सखियों की तैनाती है, इनमें से 99 विद्युत सखियां ओटिएस अभियान के दौरान सक्रिय रहीं और बकाया वसूली में विभाग की मदद की।
अभियान के दौरान जिले के 12,796 कनेक्शन धारकों पर 15,88,39,312 रुपये के बकाया वसूलने का लक्ष्य था। जिला समन्वयक एनआरएलएम दिव्यांशु सिंह ने बताया कि ओटिएस योजना से जहां उपभोक्ताओं को ब्याज व सरचार्ज में छूट मिली, वहीं विद्युत सखियों की मेहनत का उचित प्रतिफल भी मिला।
बेहतर रही विद्युत सखियों की इनकम
डीसी एनआरएलएम ने बताया कि अभियान के दौरान सिराथू की समूह सखी सरोज देवी ने 60,832 रुपये, कोखराज की कल्पना ने 49,091 रुपये, सरसवां के बउली की चिंता देवी ने 48,420 रुपये, मूरतगंज की मीरा देवी ने 44,445 रुपये, औधन की विजय कुमानी ने 39,234 रुपये व कोखराज की गीता ने 37,928 रुपये की आय दर्ज की है। इसी प्रकार सक्रिय रूप से काम करने वाली 99 विद्युत सखियों के बीच 6,39,361 रुपये कमीशन वितरित हुआ है।