{"_id":"69c188b5dc2d57e1f20fcf4b","slug":"92-thousand-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-to-dubai-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138553-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुबई भेजने के नाम पर 92 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुबई भेजने के नाम पर 92 हजार की ठगी
Tue, 24 Mar 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 92 हजार रुपये की ठगी को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोखराज के बालकमऊ निवासी मितलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दारानगर निवासी जीतू सोनकर ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि मई और जून 2025 में आरोपी ने वीजा बनवाने के नाम पर ऑनलाइन व नकद उससे 67 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वह दुबई पहुंचा। लेकिन, दो माह बाद ही वीजा की अवधि समाप्त हो गई।
वहां काम देने वाले व्यक्ति ने उसे वापस भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी तरह वीजा की अवधि दो महीने के लिए बढ़वाई। लेकिन, स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसे वापस भारत लौटना पड़ा। घर आने के बाद जब उसने आरोपी से शिकायत की तो उसने दो साल का वीजा बनवाने का झांसा देकर 25 हजार रुपये और ले लिए।
आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने वीजा नहीं बनवाया। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने कोखराज पुलिस से मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।