{"_id":"5c97d618bdec22143f757d80","slug":"91553454616-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के घाट उतारकर ट्रैक पर फेंकी गई थी रन्नो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के घाट उतारकर ट्रैक पर फेंकी गई थी रन्नो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत के घाट उतारकर ट्रैक पर फेंकी गई थी रन्नो
चरवा कोतवाली क्षेत्र के मलाक गौहानी गांव में हुई थी घटना
मृतका के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के मलाक गौहानी गांव में ब्याही रन्नो दहेज की खातिर मौत के घाट उतारी गई थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालियों ने शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
करारी कोतवाली इलाके के गुवारा तैयबपुर निवासी भैरो प्रसाद पुत्र श्रीराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रन्नो का विवाह मलाक गौहानी निवासी दिनेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो चार दिसंबर 2018 को ससुरालीजनों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पीड़ित पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इल्जाम है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति दिनेश, ससुर बुलाकी, देवर मान सिंह, मान सिंह की पत्नी और उसके साले आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।