फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रंगों के फुहार से सब हुए सतरंगी, जमकर उड़ा गुलाल

रंगों के फुहार से सब हुए सतरंगी, जमकर उड़ा गुलाल

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रंगों के फुहार से सब हुए सतरंगी, जमकर उड़ा गुलाल
फोटो नं-01 से 09 तक
विज्ञापन

रंगों के फुहार से हुए सतरंगी, उड़े अबीर-गुलाल
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रंगों के पर्व होली की मस्ती में जिले के लोग दो दिन डूबे रहे। बुधवार रात होलिका दहन से शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला शुक्रवार शाम तक चलता रहा। पुरानी परंपरा के अनुसार इस बार भी लोग ढोल-नगाड़ों के साथ फाग पर लोग थिरकते रहे। नगरीय इलाकों में युवाओं की टोली डीजे पर डांस करती रही। एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। घर-परिवार, दोस्त-यार एवं रिश्तेदारों के घर पहुंच रंग-गुलाल खेलने के साथ ही गुझिया,पापड़ का आनंद उठाया। गांवों में भांग और ठंडई पीने-पिलाने का भी सिलसिला चला।
उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ गुरुवार और शुक्रवार को होली मनाई गई। इस मौके पर आसमान में उड़ता रंग-गुलाल हर किसी के तन-मन को रंगीन कर दे रहा था। घर-आंगन से लेकर सड़कों तक होली खेली गई। बुधवार रात होलिका दहन के बाद से दो दिन तक जगह-जगह होली के गीत बजते रहे। घरों में पापड़-चिप्स, नमकीन, गुझिया का मेहमानों ने स्वाद लिया। त्योहार को लेकर बच्चों में ज्यादा खुशी थी। गुरुवार सुबह से बच्चे मुखौटा, टोपी आदि लगाकर पिचकारी में रंग लेकर इस मोहल्ले से उस मोहल्ले टोलियों के बीच घूम-घूमकर कर रंग खेलते रहे। पहले दिन तो ग्रामीण क्षेत्रों में धमाल रहा। जबकि दूसरे दिन नगरीय क्षेत्र के लोग मस्ती में डूबे रहे। मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, अजुहा, देवीगंज, कड़ा, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, मूरतगंज, चायल, मनौरी करारी आदि बाजारों में दो दिन तक उल्लास रहा। जिला कारागार में जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने गुरुवार को बंदियों के साथ होली का त्योहार मनाया। दिन में रंग-गुलाल के बाद शाम में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। वहीं होली की खुशियां घर-घर नजर आईं। होली की ठिठोली ननद-भौजाई,जीजा-साली और देवर-भाभी के बीच खास दिखी। एक-दूसरे को रंग लगाया।
विज्ञापन

इंसेट
हूटर बजाती रही पुलिस
मंझनपुर। होली के हुड़दंग पर अंकुश लगाने के लिए पूरे दिन तक पुलिस परेशान रही। गुरुवार और शुक्रवार को थानों के साथ ही यूपी-100 पुलिस दिनभर कस्बों तथा गांवों की सड़कों पर हूटर बजाते रहे। बड़ी वारदात नहीं होने से अफसर राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कहीं कपड़ा फाड़ तो कहीं पर कीचड़ से सराबोर रहे लोग
मंझनपुर/सरायअकिल। होली के मौके पर कहीं पर युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली तो कहीं लोग कीचड़ से सने नजर आए। इसके अलावा जगह-जगह युवा फिल्मी गीतों पर सुबह से शाम तक थिरकते नजर आए।
यमुना की तराई के लोग पहले दिन को वैजला मानते हुए होली नहीं खेलते हैं। यहां शुक्रवार यानी दूसरे दिन होली खेली गई। जबकि गंगा किनारे होलिका दहन के बाद वाले दिन पर्व को मनाते हैं। इसके अलावा गंगा-यमुना की मध्य सीमा में बसे गांवों व कस्बों में तराई की परंपराओं का मिलाजुला असर रहता है। होलिका दहन के दूसरे दिन गुरुवार को लोगों ने अबीर, गुलाल व रंगों की होली खेली। त्योहार के दूसरे दिन शुक्रवार को मंझनपुर कस्बा, सिराथू, करारी, भरवारी, चरवा आदि बाजाराें में युवाओं ने पहले कपड़ा फाड़ होली खेली। इसके बाद कीचड़ की होली खेलकर मिट्टी से लिपटे नजर आए।
इंसेट
सरायअकिल में हफ्ते भर चलेगा रंग
सरायअकिल। कस्बे में होली की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन यहां पर लोगों ने अबीर, गुलाल व रंगों की होली खेली। यहां साप्ताहिक होली का आयोजन अलग-अलग दिनों में अलग-अलग अंदाज में होगा। सरायअकिल के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमली गांव में युवाओं ने होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-मंजीरे पर देर रात तक फाग का कार्यक्रम चलता रहा।
इंसेट
होली और जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहे अफसर
मंझनपुर। होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था को लेकर जिले के अफसर चौकन्ना रहे। डीएम-एसपी खुद राउंड पर रहे। इससे कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस बार गुरुवार और शुक्रवार को होली खेली गई। शुक्रवार को जुमे की नमाज अता की जाती है। होली के हुड़दंगियों और नमाजियों के बीच कहीं कोई टकराव न होने पाए। इसका डीएम मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक ने पहले ही होमवर्क कर रखा था। सभी थानेदारों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसका नतीजा रहा कि जुमे की नमाज भी शांतिपूर्ण हो गई।

-----------
अजुहा में आर्य समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
फोटो नं-
अजुहा (ब्यूरो)। आर्य समाज की ओर से गुरुवार को कस्बा स्थित सब्जीमंडी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान कपूरचंद्र आर्य की अगुवाई में हवन-पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर संस्था के प्रधान ने कहा कि होली हंसी-खुशी के साथ मनाना चाहिए। बुराइयों का परित्याग करके अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुलाब का फूल कांटो के बीच रहकर भी सबको सुगंध प्रदान करता है। राजकुमार केशरवानी तथा कैलाश चंद्र आर्य ने भी होली पर्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सिराथू विधायक शीतल प्रसाद पटेल, राकेश चंद्र केशरवानी, रमेशचंद्र अग्रहरि, हीरालाल साहू, संतोष कुमार, दिनेशचंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed