{"_id":"5c3a30b6bdec2273724c3567","slug":"91547317430-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सामने दबंग ने विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के सामने दबंग ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मजदूर की पत्नी के साथ गांव के दबंग ने तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पहुंचे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी। मामले में अदालत के आदेश के बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही। शनिवार को विवाहिता ने एसपी से शिकायत की है।
विवाहिता का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है और बाहर रहता है। वह घर में अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी। 13 जुलाई 2018 की रात वह अपने घर में सो रही थी। रात करीब दस बजे दबंग तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर दरिंदगी की। शोरगुल सुन बेटा पहुंचा तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की।
दबंग की पहुंच के आगे पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी और न ही मेडिकल कराया। इस पर विवाहिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी दिया है। इसके बाद भी पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।