{"_id":"5be5ddc3bdec2269bf7d7d3a","slug":"91541791171-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई महिला की नदी किनारे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गई महिला की नदी किनारे मिली लाश
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। घर से खेत के लिए निकली महेवाघाट इलाके के रानीपुर गांव की एक महिला का बुधवार शाम नदी किनारे शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव की फुलाइया उर्फ रजरनिया (50) पत्नी कल्लू बुधवार सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकली। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच शाम को गांव से बाहर कुछ दूर पर स्थित यमुना नदी किनारे उसकी लाश मिली। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि परिवारीजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। उन्होंने शव का पीएम भी नहीं कराया। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकी।