फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जल निगम ने खोद डाली साल भर पहले बनी सड़क

जल निगम ने खोद डाली साल भर पहले बनी सड़क

Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जल निगम ने खोद डाली साल भर पहले बनी सड़क
कड़ा। जल निगम की लापरवाही की वजह से लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपये की चपत लग गई। पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने साल भर पहले बनाई गई सड़क को खोद डाला। सड़क खोदे जाने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कड़ा विकास खंड के सौरई गांव में जल निगम ने पानी के ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया है। टंकी से पाइप लाइन बिछाई गई है। इसी को लेकर देवीगंज बाजार में भी पाइप लाइन डाला गया। बाजार के वाशिंदों का कहना है देवीगंज से लेहदरी जाने वाले मार्ग के बीच से पाइप लाइन डाला गया है। करीब आधा दर्जन स्थानों पर खुदाई करके पाइप को डाल दिया गया लेकिन दोबारा सड़क के नहीं बनाया गया। इसे लेकर लखनऊ जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। देवीगंज से लेहदरी को जाने वाली सड़क का निर्माण एक साल पहले ही कराया गया है। जल निगम की लापरवाही से पूरी सड़क खराब हो चुकी है। इस बाबत जल निगम के अवर अभियंता अमित कुमार का कहना है पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क ठीक नहीं कराई गई, इसकी जानकारी नहीं है। अगर सड़क विभाग की वजह से खराब हुई है तो उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed